21.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

कायस्थ कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह 

कायस्थ कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
               कायस्थ कल्याण समिति महिला शाखा जौनपुर द्वारा होली मिलन समारोह एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि अस्थाना ने किया। मुख्य अतिथि कायस्थ कल्याण समिति के अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि कायस्थ कल्याण समिति के महासचिव विपनेश कुमार श्रीवास्तव रहे।
मुख्य अतिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कायस्थ कल्याण समिति लगभग तीस वर्षो से सामाजिक सरोकार से संबंधित कार्यो को करती चली आ रहीं है। जिसमें विभिन्न अवसरों पर विविध कार्यक्रमों के माध्यम से संस्था ने एक अलग पहचान बनाई है। विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज कायस्थ कल्याण समिति किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। कायस्थ कल्याण समिति अपने विभिन्न शाखाओं तथा युवा शाखा व महिला शाखा द्वारा विभिन्न तीज-त्यौहारों पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी महराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात महिला शाखा की महासचिव ज्योति श्रीवास्तव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोली श्रीवास्तव द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की आरती प्रस्तुत की गई। कोषाध्यक्ष अंजना श्रीवास्तव व सिन्धुजा श्रीवास्तव द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कायस्थ कल्याण समिति महिला शाखा की अध्यक्ष डाॅ मधुलिका अस्थाना ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
अपने स्वागत भाषण में डाॅ मधुलिका ने कार्यक्रम की रुप रेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि महिला शाखा द्वारा समय समय पर इस प्रकार के विविध आयोजन किए जाते हैं जिसका उद्देश्य भावी पीढ़ी को अपने तीज-त्यौहार से परिचित करा के उनके प्रति रुचि पैदा करना हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभ कामना दी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्ष व अतिथियों द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नूपुर वर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रीती श्रीवास्तव, सीमा, गरिमा, ममता, सारिका, हेमलता वर्मा, कल्पना अस्थाना आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This