30.1 C
Delhi
Sunday, June 23, 2024

खेल मंत्री ने स्टेडियम में विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास

खेल मंत्री ने स्टेडियम में विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7                                                              खेल के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के लिए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद यादव द्वारा जनपद के खेल अवस्थापनाओं के विकास के लिए 2886.97 लाख की परियोजनाओं की सौगात प्रदान किया। जिसका शुक्रवार को शिलापट्ट का अनावरण किया गया।
शिलापट्ट अनावरण कार्यक्रम में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत 0995.5 लाख की लागत से स्वीकृत बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल जिसमें 40×20 मी0 का एक, 13×08 मी0 का एक, 22×13.5 मी0 का एक बहुउद्देशीय हाल होगा। जो लिफ्ट से सुविधायुक्त होगा। राज्य योजनान्तर्गत जनपद के धावकों के लिए 865.92 लाख की लागत से स्वीकृत कृत्रिम सतह के धावनपथ के शिलापट्ट का भी अनावरण किया गया। धावन पथ में 400 मीटर के 8 लेन की सुविधा के साथ स्टीपल चेंज हेतु वाटर जम्प एवं विभिन्न प्रक्षेप स्पर्धाओं के लिए केज भी सम्मिलित है। इन परियोजनाओं के साथ ही राज्य योजनान्तर्गत जनपद के पहले आधुनिक तरणताल का भी शिलापट्ट का अनावरण किया गया जिसकी लागत 487.46 लाख है।

तरणताल में दो तरणताल निर्मित किये जायेंगे जिसमें नौसिखिया एवं तैराक के सीखने की सुविधा एक साथ रहेगी। तरणताल में दर्शक दीर्घा, चेंज रूम एवं आपदा प्रबन्धन कक्ष का भी निर्माण किया जायेगा।इस अवसर पर खेल मंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही जनपद में अत्याधुनिक जिम की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी। जिससे खिलाड़ियों के मांसपेशियों में चोट आदि से निवृत्ति मिलेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

यूपी में 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

यूपी में 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले लखनऊ। विजय आनंद वर्मा  तहलका 24x7                  उत्तर...

More Articles Like This