40.6 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

गणतंत्र दिवस पर संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

गणतंत्र दिवस पर संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

शाहगंज, जौनपुर। 
एम. ई. खान 
तहलका 24×7 
              गणतंत्र दिवस पर द स्टार क्लब संस्था के तत्वाधान में एक शाम अमर शहीदों के नाम कार्यक्रम राम लीला मैदान में आयोजित किया गया। वहीं नगर पालिका परिषद के प्रांगण में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने राष्ट्रभक्ति पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रामलीला मैदान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह रहे, नगर पालिका में पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई रहे।
समारोह में प्रथम पुरस्कार रॉकस्टार जौनपुर, द्वितीय पुरस्कार एसडीएस शाहगंज व तृतीय पुरस्कार मां गायत्री शिक्षण संस्थान स्कूल और आदर्श शिक्षण संस्थान को दिया गया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक विवेक गुप्ता ने आए हुए समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के नन्हें मुन्ने बच्चों ने संस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। अंत में चेयरमैन रचना सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेन्द्र सिंह बंटी, ईओ प्रदीप गिरी, कर निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी, संस्था के अध्यक्ष उमेंद्र सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह एडवोकेट, राम जी चौरसिया, शशांक सिंह, अनवर खान, छोटू यादव, वरुण यादव, मुन्ना यादव, अभिषेक सोनकर, मो. आरिफ, बाबर खान, सचिन पांडे, सौरव यादव, मालू विपुल यादव उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37435606
Total Visitors
617
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर 

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर  शाहगंज, जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7               कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे...

More Articles Like This