41.7 C
Delhi
Sunday, May 26, 2024

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

# कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से मिलकर बंधाया ढांढस 

जौनपुर।  
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             संसदीय क्षेत्र जौनपुर प्रमुख दलों के प्रत्याशी देर रात तक क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी श्रीकला धनंजय सिंह ने लोकसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनता के साथ जुड़कर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।उन्होंने हसनपुर गांव में विनोद मिश्रा के घर हुई आग की घटना पर आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
ककोहिया गांव में अभयराज पाण्डेय के घर अखण्ड रामायण समारोह में भाग लिया। सिकरारा क्षेत्र के रीठी गांव निवासी अनिरुद्ध सरोज और सोनपुरा गांव के अरुण निषाद के पिता की मृत्यु पर उनके परिवार को सांत्वना दी। श्रीकला सिंह खेतासराय क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने पहुंची, जहां मुस्लिम समुदाय ने उन्हें पूरा समर्थन दिया। इसके बाद श्रीकला धनंजय सिंह ग्रामीणों से मिलीं।
गांव-गांव जनसंपर्क करते हुए श्रीकला धनंजय सिंह के साथ हर जाति-धर्म के लोग प्रतिबद्ध रूप से उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। जनपद में चर्चा तेज है और इस बार लोकसभा में जनता जातिवादी बंधन को तोड़कर विकास के मुद्दे पर वोट करेगी। इससे यह साबित होता है कि लोग साझेदारी के मूल्यों को उच्च मानते हैं और एक साथ समृद्ध समाज की दिशा में प्रयास कर रहे हैं।
इस संबंध में श्रीकला सिंह ने अपनी प्रतिबद्धता पुनः जताई कि वह अपने क्षेत्रवासियों के साथ हर समय खड़ी रहेंगी। उनकी समस्या का समाधान करने में अपनी पूरी संवेदनशीलता दिखाएंगी। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों को एक साथ लाने का संकल्प किया है, और सभी के हित में काम करने का आश्वासन दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37515129
Total Visitors
545
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

”जो जस करहि सो तस फल चाखा’ लोकसभा चुनाव 2024

''जो जस करहि सो तस फल चाखा' लोकसभा चुनाव 2024 जौनपुर।  कैलाश सिंह/अशोक सिंह सलाहकार सम्पादक  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This