17.1 C
Delhi
Friday, December 19, 2025

गूजरताल पर शुरु हुआ मत्स्य बीज वितरण, पहले दिन चार लाख रुपये की बिक्री

गूजरताल पर शुरु हुआ मत्स्य बीज वितरण, पहले दिन चार लाख रुपये की बिक्री

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
                राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र गूजरताल पर सोमवार से मत्स्य बीज वितरण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई। अभियान के पहले दिन प्रक्षेत्र से लगभग चार लाख से अधिक मत्स्य बीज का सफल वितरण किया गया।गौरतलब है कि गूजरताल मत्स्य प्रक्षेत्र कभी एशिया स्तर पर अपनी विशेष पहचान रखता था, किंतु वर्ष 2006 में घाटा दर्शाते हुए यहां स्थापित मिनी हैचरी को बंद कर दिया गया।
उसके बाद से विभाग द्वारा बाहर से स्पान (जीरा) मंगाकर प्रक्षेत्र के नर्सरी तालाबों में छोड़ा जाता है। यह स्पान विकसित होकर मत्स्य बीज के रुप में तैयार होता है और बाद में मत्स्य पालकों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता है।फिशरमैन ओपी नागर ने जानकारी दी कि इस वर्ष विभाग ने 50 लाख मत्स्य बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।
पहले ही दिन 120 रुपये प्रति हजार की दर से चार लाख से अधिक बीज बेचे गए। इस समय प्रक्षेत्र के नर्सरी तालाबों में लगभग एक करोड़ 25 लाख स्पान संचय किए जा चुके हैं। यदि बिक्री की स्थिति संतोषजनक रही तो लक्ष्य पूर्ति के लिए अतिरिक्त 75 लाख स्पान और संचय किए जाएंगे। मत्स्य विभाग के अनुसार वितरण से न केवल मत्स्य पालकों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होगा बल्कि स्थानीय मत्स्य उत्पादन को भी नई गति मिलने की संभावना है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7                 पुलिस...

More Articles Like This