19.1 C
Delhi
Monday, November 10, 2025

चलती बस से गिरे यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत 

चलती बस से गिरे यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत 

# गेट पर खड़े होकर गुटखा थूकने के दौरान हुई घटना

सुलतानपुर। 
तहलका 24×7 
              यात्री चलती बस में दरवाजा खोलकर तंबाकू थूकने के दौरान अनियंत्रित होकर नीचे गिरने से यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बल्दीराय थाना क्षेत्र के बीही गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ।मृतक की शिनाख्त राम जियावन (58) निवासी छतरीक रोड चिनहट लखनऊ के रुप में हुई। बस लखनऊ से आजमगढ़ जा रही थी।
दुर्घटना की जानकारी होने पर यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंचे। जानकारी पुलिस को भी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस चालक हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया कि यात्री ने तंबाकू खाकर थूकने के लिए बस का दरवाजा खोला। संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे गिर गया मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उप निरीक्षक रामदेव ने बताया कि मृतक के घरवालों को जानकारी दे दी गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This