20.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

छह किलो सोना के साथ मिर्जापुर के दो युवक गिरफ्तार

छह किलो सोना के साथ मिर्जापुर के दो युवक गिरफ्तार

# करीब तीन करोड़ बताई जा रही कीमत

गया (बिहार)
स्पेशल डेस्क
तहलका 24×7
               गया रेलवे स्टेशन पर डीआरआई और आरपीएफ की टीम ने मंगलवार सुबह कालका और शिप्रा एक्सप्रेस ट्रेन से मिर्जापुर के दो युवकों को तीन-तीन किलो सोना के साथ गिरफ्तार किया। दोनों युवक कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी के रहने वाले हैं और वासलीगंज स्थित एक सोने की दुकान में काम करते हैं।
बरामद सोने का बाजार मूल्य दो करोड़ 88 लाख रुपये बताया गया है। पटना की डायरेक्ट आफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) और आरपीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेनों से सोना लेकर दो लोग जा रहे हैं। टीम ने छापा मारकर शिप्रा और कालका एक्सप्रेस से दोनों युवकों को गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन-तीन सोने की बिस्किट मिले। हरेक का वजन एक-एक किलो था। पकड़े गए दोनों तस्कर चचेरे भाई हैं। टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। पहले भी मिर्जापुर रूट से होकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर जाने वाली ट्रेनों से सोना बरामद हो चुका है। टीम अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट की तलाश कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This