14.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाएगा स्मार्ट फोन : बीईओ

छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाएगा स्मार्ट फोन : बीईओ

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश कुमार गुप्ता 
तहलका 24×7 
                पिंडरा स्थित महारानी गुलाब कुंवरि महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद अभियान के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रदत्त निःशुल्क  स्मार्ट फोन का वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर आयोजित वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए बीईओ पिंडरा विनोद कुमार मिश्रा ने कहाकि सरकार द्वारा छात्राओं को आत्मनिर्भर, स्वरोजगार और डिजिटल युग की प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए दिया जा रहा है। इसका सही उपयोग जहां आपको लाभान्वित करेगा वही दुरुपयोग होने पर जीवन भी बर्बाद कर देगा। इसका सही प्रयोग ही इसकी सार्थकता है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में स्मार्ट मोबाइल छात्राओं को स्मार्ट बनाने में सक्षम होगा। इस दौरान 76 छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। स्वागत व धन्यवाद प्रिंसिपल छाया पाठक व संचालन प्रवक्ता डॉ. विजयालक्ष्मी ने किया। इस दौरान शिक्षक, शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This