21.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को अर्धनग्न कर पीटा

छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को अर्धनग्न कर पीटा

# कोतवाली पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर, उच्चाधिकारियों से पीड़िता ने लगाई गुहार 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला जोगियापुर में एक किशोरी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर पिटाई का मामला प्रकाश में आया है जो न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। किशोरी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया लेकिन कोतवाली पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जिससे आरोपी का मनोबल बढ़ गया है।
एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देने की गारंटी का दावा करतु है वहीं पुलिस पीड़ित किशोरी की एफआईआर दर्ज न कर सरकार के दावों का पोल खोल रही है।
इस संबंध में किशोरी का कथन है कि वह लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर दक्षिणी में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही है। गुरुवार के दिन एक जरूरी काम से वह जोगियापुर की तरफ से ओलंदगंज आ रही थी इसी बीच उसके एक रिश्तेदार का लड़का प्रिंस कुमार पुत्र रामगुलाम निवासी बियसिया थाना खुटहन रास्ते में मिल गया बातचीत करते समय वह उसे अपने कमरे पर ले गया जहां उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
किशोरी ने छेड़खानी का विरोध किया तो उसने उसके सारे कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। अर्धनग्न करने के बाद उसकी जमकर पिटाई कर दिया उसका शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग जुट गए और दरवाजा खुलवा कर उसे मुक्त कराया। दरवाजा खुलवाने वाले लोगों ने चादर आदि किशोरी को दे कर वहां से भेज दिया। गुरुवार को ही किशोरी ने लिखित तहरीर देखकर कोतवाली पुलिस से शिकायत किया लेकिन उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। किशोरी ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This