33.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जमुहाई पीजी कॉलेज में नवनियुक्त प्राचार्य ने किया पदभार ग्रहण

जमुहाई पीजी कॉलेज में नवनियुक्त प्राचार्य ने किया पदभार ग्रहण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई में मंगलवार को उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा चयनित प्राचार्य डॉ मिथिलेश ने महाविद्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। महाविद्यालय के निवर्तमान प्राचार्य एवं सैन्य विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजेश कुमार सिंह ने नवागत प्राचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया।महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय ठाकुर अमलदार सिंह के कृतित्व एवं व्यक्तित्व का परिचय देते हुए कार्यभार ग्रहण कराया।

तत्पश्चात महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने नवनियुक्त प्राचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवागत प्राचार्य डॉ मिथिलेश केए पीजी कॉलेज कासगंज के संस्कृत विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहते हुए शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया है। नवागत प्राचार्य ने उपस्थित लोगों से परिचय करते हुए कहा कि महाविद्यालय में शैक्षिक उन्नयन एवं अनुशासन हमारी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर डॉ विजय प्रताप सिंह, डॉ अमित कुमार गुप्ता, डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ कुंवर दिलीप प्रताप सिंह, डॉ सत्येंद्र कुमार यादव, डॉ नीरज कुमार दुबे, डॉ बाला जी, डॉ इंद्रजीत सिंह, डॉ अंसार खां, डॉ विवेकानंद चौबे, डॉ विनोद सिंह, डॉ मंजूलिका यादव, डॉ रणविजय सिंह, डॉ अरुण पटेल, डॉ आत्माराम तिवारी, डॉ प्रशांत सिंह, डॉ तेज प्रताप सिंह, डॉ साधना सिंह, डॉ सचिन सिंह, डॉ अजय सिंह, डॉ दिनेश राय, उपेन्द्र सिंह, विजय लक्ष्मी गुप्ता, रेणु मल आदि लोग रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37212353
Total Visitors
815
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This