18.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

जानलेवा हमला व दलित उत्पीड़न के छह आरोपी गिरफ्तार 

जानलेवा हमला व दलित उत्पीड़न के छह आरोपी गिरफ्तार 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
               सोशल मीडिया पर भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर हुए संघर्ष में पुलिस ने जानलेवा हमला, दलित उत्पीड़न अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर रविवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
बताते चलें कि शुक्रवार की देर रात सोशल मीडिया पर एक वर्ग द्वारा भद्दे कमेन्ट और गाली गलौज करने पर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी डंडा और ईंट पत्थर चले। जिसमें दोनों तरफ से 11 लोग घायल हो गए थे। एक पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी रही।
रविवार को पुलिस ने घटना के आरोपी शहबाज खान पुत्र सगीर अहमद, मोबीन अहमद उर्फ मिठ्ठू पुत्र स्व. नब्बू उर्फ नाटे, जमील अहमद पुत्र मोबीन उर्फ मिठ्ठू, शकील अहमद पुत्र विकानू खां, मो. फारूख पुत्र महमूद उर्फ मंगरू, अफसर खान पुत्र स्व. नसीमुद्दीन निवासी छिड़वा भादी को उनके घर से गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, उप निरीक्षक मंशाराम गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार वर्मा व उप निरीक्षक सैय्यद हसन जाफर रिजवि, हेड कांस्टेबल दिवाकर यादव, कांस्टेबल अमन यादव रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This