40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : 6 नवंबर को धूमधाम से निकलेगी भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा

जौनपुर : 6 नवंबर को धूमधाम से निकलेगी भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा

जौनपुर।
प्रियंका श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक आवश्यक बैठक प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव के रुहट्टा स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 6 नवंबर को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभा यात्रा निकाले जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा 6 नवंबर को शाम 4:00 बजे रूहट्टा स्थित चित्रगुप्त धर्मशाला से निकाली जाएगी। जो नगर के ओलन्दगंज, चहरसू चौराहा, कोतवाली चौराहा होते हुए उर्दू बाजार स्थित बारी नाथ मठ में जाकर समाप्त होगी।

जहां भगवान की आरती की जाएगी तदुपरांत भजन सम्राट पंकज सिन्हा का भक्ति में कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगा। शोभायात्रा में चार चांद लगाने के लिए हाथी, घोड़ा, पालकी रथ, डीजे आदि को लगाया गया है। सभी कायस्थ परिवार के लोगों से निवेदन है कि लोग भारी संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान चित्रगुप्त की आरती पूजन करके अपने जीवन को सफल बनाएं। बैठक का संचालन जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया ने किया।

बैठक में प्रदेश सहित जिले के तमाम पदाधिकारी सदस्य लोग मौजूद रहे। वही इस संबंध में सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर नगर में व्यापक व्यवस्था की गई है। जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस और क्षेत्र में पढ़ने वाले कोतवाली व सरायपोख्ता व शकरमंडी चौकी को भी लगाया गया है। कहीं भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। पूरा प्रशासन भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा में सहयोग के लिए लगाया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37430485
Total Visitors
676
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This