40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

# सघन चेकिंग अभियान के दौरान जफराबाद पुलिस एंव सरायख्वाजा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जफराबाद पुलिस एंव सरायख्वाजा पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना जफराबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लहरी यादव (22) उर्फ रामलाल पुत्र हीरालाल यादव निवासी करमही थाना जफराबाद जौनपुर के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर एंव एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
वहीं सरायख्वाजा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर बरैयाकाजी मोड़ से सघन चेकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त राज कुमार मिश्रा उर्फ डी.एम पुत्र भृगुनाथ निवासी पकरौला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ को एक देशी तमंचा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37430489
Total Visitors
677
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This