37.1 C
Delhi
Sunday, May 26, 2024

जौनपुर : असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने लूटे 90 हजार 

जौनपुर : असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने लूटे 90 हजार 

# प्राइवेट बैंक फ्रेंचाइजी के साथ पल्सर सवार बदमाशों ने की छिनैती 

सुइथाकलां।
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7 
           सरपतहां थाना क्षेत्र में बीती रात एक प्राइवेट बैंक के फ्रेंचाइजी संचालक से पल्सर सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 90 हजार रुपए लूट लिए। आतंकित होकर पीड़ित मौके पर ही बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में पड़े युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज हुआ।
तहलका प्रतिनिधि के मुताबिक सरपतहां थाना क्षेत्र के पुरा संभलशाह निवासी संतोष उर्फ गोलू वर्मा पुत्र रामप्रताप वर्मा सुईथाकलां ब्लॉक मोड़ पर फिनो बैंक की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। गुरुवार शाम वो फ्रेंचाइजी बंद कर रुधौली गांव निवासी मुलायम यादव के घर तेरहवीं में शामिल होने गए थे। वहां से रात को लगभग 9.30 बजे वो वापस घर जा रहे थे, तभी रास्ते में पुरा संभलशाह नहर के पास पीछे से काली पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछाकर रोक लिया।
बदमाशों ने भुक्तभोगी का मोबाइल छीनकर खेत में फेंक दिया और गाड़ी गड्ढे में धकेल दिया।बदमाशों ने असलहा दिखाकर पीड़ित को मारा पीटा जिससे हदस कर बेहोश होकर गिर गया। इस बीच बदमाश उसके पास रखा 90 हजार रुपया लेकर फरार हो गए।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, फिलहाल प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37512957
Total Visitors
512
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

”जो जस करहि सो तस फल चाखा’ लोकसभा चुनाव 2024

''जो जस करहि सो तस फल चाखा' लोकसभा चुनाव 2024 जौनपुर।  कैलाश सिंह/अशोक सिंह सलाहकार सम्पादक  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This