22.1 C
Delhi
Saturday, October 25, 2025

जौनपुर : आरएसएस ने अपने शाखा क्षेत्रों में किया पौधारोपण

जौनपुर : आरएसएस ने अपने शाखा क्षेत्रों में किया पौधारोपण

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
           विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहगंज के तत्वावधान में सभी शाखा क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान नगर प्रचारक पवनजी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्यावरण को विशेष महत्व दिया गया है। प्राचीन काल से ही पर्यावरण के विभिन्न स्वरूपों जैसे वृक्ष, नदियाँ, पर्वत व सागर को देवतुल्य माना जाता है। जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सर्वेश चन्द्र शास्त्री जी ने कहा कि संघ के पर्यावरण विभाग के द्वारा वृक्षारोपण व जल संरक्षण अभियान एवं नगर के एक तालाब को गोंद लिया जायेगा।

पौधरोपण के क्रम में गायत्री बस्ती में पीपल और हरसिंगार का पौधा नगर प्रचारक पवन जी, सह नगर कार्यवाह अखिलेश जी, नगर सेवा प्रमुख अरुण सन्यासी जी व अनुराग जी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वहीं शिवा जी शाखा पर नीम और अमरूद का पौधा नगर संघचालक दिलीप जी, नगर कार्यवाह हनुमान जी, नगर व्यवस्था प्रमुख गोपाल जी व बस्ती प्रमुख पंकज जी द्वारा किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गो-तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

गो-तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार # आर्टिका कार में मिले दो बछड़े खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This