42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : गुरूओं के सानिध्य में योग साधक ने मनाया अपना जन्मदिन 

जौनपुर : गुरूओं के सानिध्य में योग साधक ने मनाया अपना जन्मदिन 

शाहगंज।
राजकुमार अश्क 
तहलका 24×7
           नगर के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित प्राइमरी पाठशाला के प्रागंण में संचालित निशुल्क योग कक्षा में बालयोगी करन ने अपना जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। योगगुरू ओम् प्रकाश चौबे ने कहा कि यह मेरा सबसे प्रिय शिष्य हैं इसने कम समय में ही योग के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर मेरा सर गर्व से ऊॅंचा कर दिया है।योगगुरू शिव कुमार यादव ने करन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एक गुरू को सबसे अधिक तब खुशी होती है जब उसका शिष्य उससे भी आगे जाकर अपना नाम रोशन करता है, इस काम को करन ने बखूबी कर दिखाया है।
योग गुरू विरेंद्र कुमार वीरू ने कहा कि करन की सेवाएँ असीमित है इनके द्वारा योग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय है मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ कि यह इसी प्रकार आगे बढ़ते हुए हम गुरूओं का नाम रोशन करते रहे। योग साधक अभिमन्यु ने बताया कि करन बहुत छोटी उम्र से ही योग करने लगे थे जो कि अब योग के क्षेत्र पारंगत हो चूके हैं। जंगी लाल भारती ने भी अपने आशीर्वाद से करन को अभिसिंचित किया।इस अवसर पर योग साधक शिवांश श्रीवास्तव, अच्छे लाल, उमा प्रजापति, प्रेम कन्नौजिया, सुदीप आदि योग साधक उपस्थित रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37415345
Total Visitors
1157
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This