32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : जीपीएस ट्रेकिंग से पकड़ी गई बिहार से चोरी हुई स्कार्पियो 

जौनपुर : जीपीएस ट्रेकिंग से पकड़ी गई बिहार से चोरी हुई स्कार्पियो 

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
            क्षेत्र अंतर्गत लखमापुर गांव में शनिवार को खेतासराय पुलिस की मदद से जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए मिली लोकेशन के आधार पर बिहार से चोरी की गई स्कार्पियो पकड़ ली गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे पीछा कर रहे स्कार्पियो मालिक स्कार्पियो को लेकर वापस चले गए।
तहलका प्रतिनिधि के अनुसार बिहार के कैमूर जिले से बीआर 24 पी 2516 नंबर की एक सफेद स्कार्पियो चोरी हो गई थी। चोरी होने की जानकारी होने पर स्कार्पियो मालिक ने स्कार्पियो में लगे जीपीएस के जरिए ट्रेकिंग करते पीछा कर लिया। चोरों ने स्कार्पियो को आजमगढ़ जिले के मार्टीनगंज से गुरैनी रोड पर मोड़ लिया। जीपीएस ट्रेकिंग के जरिए स्कार्पियो के नजदीक तक पहुंच चुके थे। चोरों को पीछा होने का आभास होने पर उसने स्कार्पियो को बरंगी मोड़ से जैगहां की तरफ मोड़ लिया। इस दौरान स्कार्पियो मालिक  पुलिस से संपर्क करते रहे। खेतासराय पुलिस को जानकारी हुई तो थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घेराबंदी किए। खुद को पुलिस से बचने के लिए चोर लखमापुर गांव के पास स्कार्पियो खड़ी कर भाग लिए। कैमूर से पीछा कर रहे स्कार्पियो मालिक भी दूसरे वाहन से मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष के अनुसार स्कार्पियो मालिक ने कोई तहरीर नहीं दी है। स्कार्पियो मिल जाने पर वह स्कार्पियो लेकर चले गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37421242
Total Visitors
414
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This