32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : टाई ब्रेकर में खैराबाद ने केराकत को दी शिकस्त

जौनपुर : टाई ब्रेकर में खैराबाद ने केराकत को दी शिकस्त

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
             क्षेत्र के नार्मल मैदान में रविवार को केराकत डेवलपमेंट एकेडमी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में केराकत बनाम खैराबाद के बीच मैच खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि सपा नगर अध्यक्ष कृष्णा उर्फ गोलू जायसवाल से खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।दोनो टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला रहा। दोनो टीमें गोल करने में रही असफल रही।टाई ब्रेकर में खैराबाद ने केराकत को 3- 2 से हराकर जीत दर्ज की।

खेल में उम्दा प्रदर्शन करने वाले हितेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच रेफरी संतराम निषाद, राजेश यादव व रूपेश शर्मा रहे मैच का संचालन वीरेंद्र यादव ने की। नार्मल मैदान में भारी संख्या में मैच देखने के लिए दर्शको भीड़ मैजूद रही। इस दौरान बताया कि दस जनवरी का केराकत रेड बनाम आज़मगढ़ के बीच मुकाबला खेला जायेगा। इस दौरान मुख्य अतिथि को केराकत डेवलपमेंट एकेडमी के अध्यक्ष राजेश साहू ने तेजस न्यूज स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए। मंच पर उपस्थित स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकेडमी संथापक दूधनाथ यादव, अध्य्क्ष राजेश साहू, उपाध्यक्ष विनोद कुमार साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सोनकर, महामंत्री क़याम खान, कोषाध्यक्ष संतराम, सचिव सत्यनारायण सोनी सहित आदि गणमान्य मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37421091
Total Visitors
395
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This