36.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

जौनपुर : डीजे पर डांस के दौरान गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल 

जौनपुर : डीजे पर डांस के दौरान गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल 

सुईथाकलां।
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7 
           बीती रात शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद के दौरान फायरिंग दो युवकों एक युवक ने दूसरे युवक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गुरुवार की रात सरपतहां थाना क्षेत्र के पूरा सम्भलशाह गांव निवासी मगन गौतम के घर कम्मरपुर निवासी रामपाल हरिजन के घर से बारात आई थी। विवाह की रस्में चल रही थीं, इसी दौरान डीजे पर डांस को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने तमंचा निकालकर बारात में आए अमावाकलां गांव निवासी विकास कुमार (22) पर फायरिंग कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो फायर में युवक के दाहिने पैर में और दूसरी गोली कनपटी के पास से निकल गई। घायल युवक जमीन पर गिर कर तड़पाने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बरात में आई गाड़ियों में तोड़फोड़ की।आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने मारपीट होने की बात बताते हुए फायरिंग की घटना से इंकार किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37444009
Total Visitors
581
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल # संगठन की बजाय जातिगत जमीन पर प्रत्याशी के चेहरे पर...

More Articles Like This