जौनपुर : डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, 13 नये मरीज की पुष्टि से संख्या पहुंची 268
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र में डेंगू का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थय विभाग की ओर से की जा रही बचाव की सभी कवायदें बेअसर साबित हो रही है। शनिवार को 23वें दिन भी बुखार से पीड़ित 60 लोगों की सीएचसी में जांच की गई, जिसमें डेंगू के 13 नए संक्रमित चिन्हित किए गए। जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 268 पहुंच गई है।प्रतिदिन मिल रहे नए मरीजों से तहसील क्षेत्र में लोग सहमे हुए हैं। हर कोई अपने बचाव को लेकर काफी चिंचित है।



















