35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : दुराचार का आरोपित गिरफ्तार, किशोरी बरामद

जौनपुर : दुराचार का आरोपित गिरफ्तार, किशोरी बरामद

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर चौराहे पर गुरुवार की शाम संदिग्धों की तलाश के दौरान पुलिस ने दुराचार और पाक्सो एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को दो दिनों पूर्व मुम्बई से बरामद कर‌ लिया था। उसे महिला कांस्टेबल की देखरेख में मेडिकल मुआयना हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
किशोरी की माता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को बीते 14 अगस्त को घर से स्कूल जाते समय बहला फुसलाकर इसी थाना क्षेत्र के बनहरा गांव निवासी संदीप राव कहीं भगा ले गया। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से पता लगाया तो उसका लोकेशन मुंबई का पता चला। स्वजनों को साथ लेकर वहां पहुंची पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। लेकिन आरोपित का पता नहीं चल सका। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि चौराहे पर संदिग्धों की तलाश के दौरान उन्हें पैदल ही एक युवक सामने से आता दिखा। रुकने का इशारा करने पर वह विपरीत दिशा में भागने लगा। हमराहियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में वह दुराचार और पाक्सो एक्ट का आरोपित निकला।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37408490
Total Visitors
428
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This