40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : नारी शिक्षा से ही समाज का विकास संभव- कैलाश नाथ

जौनपुर : नारी शिक्षा से ही समाज का विकास संभव- कैलाश नाथ

शाहगंज। 
राजकुमार अश्क 
तहलका 24×7
                  राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अवसर पर स्वयं सेविकाओं द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना, लक्ष्य गीत एवं संकल्प गीत की प्रस्तुति के द्वारा किया गया। प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने भादी ग्रामसभा के कोरवलिया गाँव में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया।
कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में समाजसेवी एवं प्रवक्ता कैलाश नाथ के द्वारा नारी शिक्षा: ‘समस्या एवं समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बच्चों का ज्ञान वर्धन किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एवं शैक्षिक पिछड़ेपन के कारणों पर विशेष रूप से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में स्वयसेविकाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत रुचिकर एवं चित्ताकर्षक रहा।
कार्यक्रम अधिकारी रमेश चंद्र ने आगंतुक कैलाश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं के शैक्षिक उन्नयन के संबंध में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रत्नेश कुमार, संतोष कुमार, अनुराग कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409205
Total Visitors
383
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This