40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : बारिश के जलजमाव से रेलवे स्टेशन पहुंचने की राह हुई दुश्वार

जौनपुर : बारिश के जलजमाव से रेलवे स्टेशन पहुंचने की राह हुई दुश्वार

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
             भीषण बारिश के चलते जल निकासी की व्यवस्था न होने से रेलवे स्टेशन परिसर झील का रुप धारण कर लिया है। यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने, पूछताछ और टिकट लेने में काफी समस्या हो रही है। फिलहाल उक्त कठिन समस्या से विभाग के जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं।
संक्रामक बीमारियों को दावत देता रेलवे स्टेशन का जलजमाव
स्टेशन पर आरक्षण, समान्य टिकट खिड़की व पूछताछ केंद्र के बगल काफी समय पूर्व निर्माण कार्य शुरु हुआ था। जो एक वर्ष से अधिक समय से बन्द पड़ा है। जिसके चलते पूछताछ केंद्र व टिकट घर झाड़ झंखाड़ के बीच है। कई दिन से हो रही भारी बरसात में जल निकासी की व्यवस्था न होने से उक्त केंद्रों में भारी जल जमाव है। पानी भरे जर्जर भवन में चल रहे टिकट घर और पूछताछ केंद्र में कर्मचारी किसी तरह से पहुंचकर अपनी ड्यूटी करने को मजबूर हैं। वहीं यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की आय की बात करें तो मंडल में तीसरे स्थान पर होने का गौरव प्राप्त शाहगंज जंक्शन पर यात्री से लेकर कर्मचारी की सुविधाओं का टोटा है। जिसके लिए जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रहे हैं।
समस्या के बाबत पूछे जाने पर स्टेशन अधीक्षक आरपी राम ने बताया कि बारिश में प्लेटफार्म नंबर एक की दीवार गिरने से समस्या हुई है। दो दिन के भीतर समाधान हो जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37430488
Total Visitors
676
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This