36.1 C
Delhi
Wednesday, March 11, 2026

जौनपुर : बीएड व एमएड की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

जौनपुर : बीएड व एमएड की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                स्थानीय राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में गुरुवार को बीएड व एमएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो गई हैं। तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष के अंदर जाने की अनुमति दी गई।परीक्षा व्यवस्थापक अंजनी मिश्रा ने बताया कि कुल 423 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें 54 छात्र-छात्राएं एमएड के है। सभी छात्र उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीएड व एमएड की परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए हमारे यहां तीन अन्य महाविद्यालय के छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें बंशा देवी महाविद्यालय गद्दोपुर, बरईपार महाविद्यालय, राष्ट्रीय पीजी कॉलेज सुजानगंज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हमारे केंद्र पर हो रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This