32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : भाजपा विधायक दिनेश चौधरी ने किया ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

जौनपुर : भाजपा विधायक दिनेश चौधरी ने किया ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              भाजपा विधायक दिनेश चौधरी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत परिसर में विधायक निधि से नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट एवं इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया। ऑक्सीजन प्लांट के लगने से मरीजों को परेशानियों से निजात मिल सकेगा। प्लांट के लगने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी है।

कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। विधानसभा क्षेत्र केराकत में विधायक निधि योजना के अंतर्गत निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत परिसर में स्थापित 50 एलपीएम क्षमता के आक्सीजन प्लांट एवं ऑक्सीजन प्लांट के सामने इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण भाजपा विधायक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, तहसील केराकत के नवागत उप जिलाधिकारी केके मिश्रा, खंड विकास अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य तथा प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37420346
Total Visitors
340
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This