32.1 C
Delhi
Wednesday, March 11, 2026

जौनपुर : योगीजी का सही स्थान गोरखपुर मठ है, सरकार चलाना योगी बाबा के बस की बात नहीं- राम गोविंद चौधरी

जौनपुर : योगीजी का सही स्थान गोरखपुर मठ है, सरकार चलाना योगी बाबा के बस की बात नहीं- राम गोविंद चौधरी

# सभी आरोपी पुलिसकर्मियों की जल्द से जल्द होनी चाहिए गिरफ्तारी- मो. आज़म खान

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  पुलिस हिरासत में हुई युवक की मौत पर समाजवादी पार्टी मुखर हो गयी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के नेतृत्व में मृतक के गांव पहुंच कर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया। समाजवादी पार्टी की 11 सदस्यीय टीम पुलिस अभिरक्षा में हुई युवक के मौत की जांच की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंपेगी।

रविवार की अपराह्न बक्शा थाना क्षेत्र के चक मिर्जापुर गांव पहुंचें नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि पुलिस का यह कार्य मानवता को शर्मसार कर रहा है और अब पुलिस लीपापोती पर जुटी हुई है। पुलिस ने जो आनन-फानन में एफआईआर दर्ज किया है उससे हम सभी संतुष्ट नहीं हैं जब तक दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता तब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा। यह प्रकरण बहुत गंभीर है इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए और वर्तमान जज से इसकी जांच कराई जाए।

आज उत्तर प्रदेश में जिस तरह लूट, हत्या, बलात्कार चरम पर है देश में पहला स्थान उत्तर प्रदेश का आता है जहां सबसे ज्यादा लूट हत्या बलात्कार हो रहा है। न्यायिक जज टीम ने भी माना है कि उत्तर प्रदेश मे अपराध सबसे अधिक है और तमाम संस्थाओं ने भी इसको बताया है कि उत्तर प्रदेश में देश का सबसे अपराधिक उत्तर प्रदेश बन गया है। ऐसी दशा में मुख्यमंत्री योगी जी से जब यह उत्तर प्रदेश नहीं सम्भल रहा है तो उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उनका सही स्थान गोरखपुर का मठ ही है राजनीति करना और सरकार चलाना योगी बाबा के बस की बात नहीं है।

वहीं समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आज़म खान ने कहा कि सभी आरोपी पुलिसकर्मियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए तभी पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा। इस दौरान मुख्य रूप से शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश सोनकर, लकी यादव, राज नरायन बिन्द, बाबा दुबे, जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, मो. आजम खान, हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, राजनाथ यादव, यशवंता यादव, जयहिंद यादव, राजन यादव, शेखू खां, गुलाब यादव, श्याम नरायण बिन्द समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Feb 14, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This