32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : राजकीय महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जौनपुर : राजकीय महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
               क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं को घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा, लैंगिक समानता, पॉक्सो एक्ट, महिला सशक्तिकरण, महिला हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इनसे होने वाले लाभ को बताया गया।

छात्राओं ने इस अवसर पर अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। जिनमें भाषण, एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटक का मंचन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। घरेलू हिंसा से संबंधित नाटक प्रस्तुत करते हुए महिलाओं पर होने वाले हिंसा का सफल मंचन छात्राओं ने किया तथा कुछ छात्राओं ने अपनी सशक्त आवाज में भाषण प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित निर्णायक मंडल ने काफी सराहा।

भाषण में आराधना अग्रहरि को प्रथम, श्रद्धा यादव को द्वितीय, आकांक्षा यादव को तृतीय एवं प्रिया पांडेय को सांत्वना पुरस्कार मिला। एकल गायन में कविता यादव को प्रथम, प्रतिमा एवं महिमा को द्वितीय, अंजू एवं समीक्षा यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समूह गायन में रोशनी, शर्मिला, सुमन को प्रथम, आराधना, पूजा को द्वितीय, कविता, काजल, रूबी को तृतीय व शर्मिला, ब्यूटी, निधि, ज्योति, शिवानी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

एकल नृत्य में रानी मोदनवाल को प्रथम, रूबी तिवारी को द्वितीय व काजल गौड़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समूह नृत्य में प्रिय एवं शिवानी ने बाजी मारी वहीं मंचन प्रतियोगिता में आकांक्षा यादव एण्ड ग्रुप को प्रथम तथा अनुकृति सिंह एण्ड ग्रुप को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। छात्राओं का अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्वांचल विश्विद्यालय जौनपुर में प्रतिभाग करने के लिए महाविद्यालय की संरक्षिका एवं प्राचार्या डॉ नूर तलअत ने सम्मानित किया गया।

डॉ नूर तलअत ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सम्मान समारोह में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतिकरण के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मानित छात्राओं में प्रिया पाण्डेय, प्रियंका गुप्ता, रूबी यादव, कविता यादव, रानी मोदनवाल, अनुकृति सिंह,राधिका प्रीति यादव, पूर्णिमा, काजल गौड़, अंकिता, अंशिका, रंगीला, अनुकृति सिंह, शिवांगी सिंह, रूबी यादव, रूबी तिवारी, आरती यादव, काजल चौरसिया, कविता यादव, राधिका, आकांक्षा यादव,प्रीति यादव, दीक्षा यादव अंकिता आदि शामिल रही।

डॉ पूजा गुप्ता में कार्यक्रम का संचालन किया तथा डॉ सत्येन्द्र कुमार ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ मोती चंद्र यादव, डॉ संजय कुमार एवं डॉ अखिलेश कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर कॉलेज के डॉ संदीप कुमार यादव, डॉ अविनाश चंद यादव, डॉ रवि प्रकाश, डॉ ओमप्रकाश वर्मा, डॉ सर्वजीत सिंह, ओमप्रकाश मिश्र, राजमौली मिश्र, शिखा त्रिगुणायत, रत्नेश कुमार यादव, संतोष कुमार, सुरेश यादव, अनुराग यादव आदि उपस्थित रहे।
Mar 08, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37419731
Total Visitors
303
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This