30.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : शव को सड़क पर रखकर आक्रोशितों ने किया रास्ता जाम

जौनपुर : शव को सड़क पर रखकर आक्रोशितों ने किया रास्ता जाम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     बीते शुक्रवार को किराये को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत के बाद बुधवार को मामला फिर गरमा गया। शव को दफनाने की बजाय आक्रोशितों ने मुआवजा व आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुरानी बाजार में रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने समझा-बुझाकर रास्ता जाम समाप्त कर शव को दफन कराया तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
कोठियावीर (पुरानी बाजार) निवासी पेशे से ई-रिक्शा चालक 24 वर्षीय आसिफ अहमद व सोहराब को बीते शुक्रवार की शाम किराया के विवाद में पानदरीबा के कुछ युवकों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हालत नाजुक देखते हुए आसिफ को जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान आसिफ ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह स्वजन व मोहल्लावासियों ने शव लेकर पुरानी बाजार में रास्ता जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए। मृतक के स्वजन को मुआवजा दिया जाए। वे मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे।
पता चलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह चौकी प्रभारियों व पुलिस बल के साथ पहुंच गए। समझाने पर आक्रोशित लोग नहीं मानें तो प्रभारी निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी ने आश्वासन दिया कि शेष आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने हरसंभव आर्थिक सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया। इस पर लोगों ने रास्ता जाम समाप्त कर शव को ले जाकर दफन कर दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37217512
Total Visitors
883
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This