40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : शौचालय के समीप से प्रतिबंधित मांस बरामद

जौनपुर : शौचालय के समीप से प्रतिबंधित मांस बरामद

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                    कोतवाली क्षेत्र के मजडीहां गांव में युवक की सूचना पर पुलिस ने शौचालय के समीप से बोरी में रखा प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस सूचना देने वाले समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

उक्त गांव निवासी सलाहुद्दीन पुत्र हसनैन ने बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि पड़ोसी जावेद पुत्र सुहेल अहमद ने प्रतिबंधित जानवर काटकर उसका मांस रखा है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जावेद के मकान की तलाशी ली। लेकिन उसके घर से कुछ बरामद नहीं होने पर सूचना देने वाले युवक से बात की। सूचना देने वाले युवक की निशानदेही पर पुलिस ने जावेद के मकान से कुछ दूर शौचालय के पास से बोरी में रखा मांस बरामद किया। जावेद और सलाहुद्दीन के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। मांस किसने रखा पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जो दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37430493
Total Visitors
678
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This