35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : सरपतहां पुलिस पर एक परिवार ने लगाए गम्भीर आरोप 

जौनपुर : सरपतहां पुलिस पर एक परिवार ने लगाए गम्भीर आरोप 

# मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग, सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी 

सुइथाकलां। 
मो आसिफ 
तहलका 24×7 
             सरपतहां पुलिस द्वारा विवेचना के नाम पर मांगी गई रिश्वत की शिकायत एसपी से करना एक परिवार को काफी घातक साबित हुआ। आरोप है कि रास्ते के विवाद पर पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए पीड़ित को ही गम्भीर धाराओं में जेल भेज दिया। घर पर पुलिस का पहरा होने की वजह से भाई की तेरही भी परिवार के लोग नहीं कर सके। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उच्चस्तरीय जाँच की मांग उठाई है। सीएम को भेजे पत्र में कहा कि न्याय न मिलने पर पूरा परिवार आत्महत्या करने को बाध्य होगा।
बताया जाता है कि उक्त थाना क्षेत्र के छीतमपट्टी गांव निवासी विनोद सिंह के घर जाने के रास्ते को लेकर उनके पड़ोसी द्वारा रोके जाने पर विवाद शुरू हुआ। कई बार दबंग पड़ोसी द्वारा मारे जाने की शिकायत पर पुलिस ने महंथू पुत्र ईश नारायण सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की। विवेचना की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द को दी गई। आरोप है कि दरोगा ने रिपोर्ट लगाने के नाम पर पैसे की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्यायालय की शरण ली।
पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि बीते दिसम्बर को भाई का देहांत हो गया। पड़ोसी द्वारा रास्ते को पक्का निर्माण कर बंद किए जाने लगा जिसका विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट की गई। पुलिस से शिकायत किया तो मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय सिंह पड़ोसियों के साथ खड़े नजर आए। परिवार के लोगों का आरोप है कि थाने में बुरी तरह मारा पीटा गया और पीड़ित पर ही गम्भीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। घर पर पुलिस का पहरा लगा देने से भाई की तेरही भी नहीं हो सकी। पूरा परिवार पुलिस की प्रताड़ना से दहशत में है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37408294
Total Visitors
429
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This