19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

जौनपुर : सर्राफा की दुकान में चोरी की योजना बनाते पांच शातिर चोर धराए

जौनपुर : सर्राफा की दुकान में चोरी की योजना बनाते पांच शातिर चोर धराए

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               चंदवक पुलिस ने सोमवार की रात सर्राफा व्यवसायी की दुकान में चोरी की साजिश रचते पांच अंतर्जनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस आदि बरामद किया गया। चंदवक पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों एंव बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी ने बताया कि बजरंग नगर पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह हमराहियों के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर श्रीगणेश राय पीजी कालेज कर्रा के पास घेराबंदी कर पांच संदिग्ध व्यक्तियों को धर दबोचा गया।

इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, लोहे की पाइप व लाठी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में अनुज यादव निवासी ईचवल थाना खानपुर, सत्येंद्र सिंह यादव निवासी सुल्तानपुर, थाना दुल्लहपुर जिला गाजीपुर, अभिजीत मिश्र निवासी कुड़सर थाना हलधरपुर, मोनू यादव निवासी रणवीरपुर थाना सराय लखंसी जिला मऊ व अजीत यादव निवासी पारूपुर थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ है। पूछताछ में आरोपितों ने कुबूल किया कि वे बजरंग नगर बाजार स्थित विनोद ज्वेलर्स फर्म में डकैती की साजिश रच रहे थे। सीओ ने कहा कि उक्त शातिर अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने गृह जिलों में भाग जाने की योजना बनाए हुए थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This