44 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

जौनपुर : सर्वोदय इंटर कालेज में हुआ प्रकाश स्थल का लोकार्पण 

जौनपुर : सर्वोदय इंटर कालेज में हुआ प्रकाश स्थल का लोकार्पण 

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
           क्षेत्र अंतर्गत खुदौली गांव स्थित सर्वोदय इंटर कालेज में बुधवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में प्रकाश स्थल के लोकार्पण के साथ कालेज के संस्थापक स्व. केशव प्रसाद उपाध्याय एवं पुनर्स्थापित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति का अनावरण किया गया।
प्रकाश स्थल का लोकार्पण मुख्य अतिथि अखिलेश प्रताप सिंह ने किया। जबकि स्कूल के संस्थापक और पूर्व प्रधानाचार्य स्व. केशव प्रसाद उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण सत्यम कुमार उपाध्याय और पुनर्स्थापित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति का अनावरण पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने किया। वक्ताओं ने स्कूल के संस्थापक के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि 1951 में स्व. केशव प्रसाद उपाध्याय ने स्कूल की नींव रखकर शिक्षा की अलख जगाई। प्रवक्ता रेखा यादव की ओर से बनाई गई रंगोली सराहनीय रही।
आयोजक प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। डॉ अजय तिवारी एवं दिनेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव एवं सेकंड ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
इस मौके पर पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव पाण्डेय, प्रबंधक उमादत्त मिश्र, मधुसूदन मिश्र, शिक्षक नेता रमेश सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ अखिलेश पाण्डेय, प्राचार्य विनय कुमार सिंह, सुनीता मिश्रा, डॉ धर्मराज पांडेय, विभा पाण्डेय, किश्वर सुल्ताना, अशोक कुमार मौर्य, डॉ अरुण कुमार सिंह, खुर्शीद अनवर खान आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37440260
Total Visitors
404
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आशुतोष हत्याकांड : मुख्य आरोपी जमीरउद्दीन को कोतवाली लेकर पहुंची पुलिस

आशुतोष हत्याकांड : मुख्य आरोपी जमीरउद्दीन को कोतवाली लेकर पहुंची पुलिस # घटना के बाबत होगी पूछताछ,  # पुलिस को मिल...

More Articles Like This