12.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

जौनपुर : स्वयंसेविकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

जौनपुर : स्वयंसेविकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के ताखा पश्चिम चिरैया मोड़ बाजार स्थित श्रीमती राजदेई सिंह महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्वयं सेविकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ करुणा द्विवेदी ने किया। मतदाता जागरूकता रैली बाजारों और गाँवो के विभिन्न स्थानों को होकर कालेज पहुंच कर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ आरपी सिंह ने लोगों को खान-पान और स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ शशिकला सिंह, मीनू सिंह, भानु प्रताप सिंह, सुषमा पाण्डेय, सरिता यादव, प्रभाकर यादव, प्रमोद यादव स्वयं सेविकाओं में अंजली जायसवाल, सुमन यादव, अंतिमा यादव, मधु यादव, संजू सोनी, आसिया बानो, रागिनी चौहान आदि उपस्थित रहे।
Feb 18, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This