35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

टेम्पो पलटने से तीन की मौत

टेम्पो पलटने से तीन की मौत

बलिया।
तहलका 24×7 
            बांसडीह-मनियर मार्ग पर आदर गांव के पास टेम्पो पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के गांव में कोहराम मच गया। सभी के परिजनों का रोते-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
       
बांसडीह चौराहे से सवारी लेकर टेम्पो मनियर की ओर जा रहा था। आदर गांव के पास सवारी उतारकर डुहीमुशी गांव की ओर जाने के लिए चालक टेम्पो मोड़ने लगा, तभी टेम्पो अंसतुलित होकर पलट गया। हादसे में बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के डुहीमुशी गांव निवासी रमावती देवी (50) की मौके पर मौत हो गई, जबकि इसी गांव के  हृदयानंद साहनी (50) व कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी चमेली देवी (45) व रेखा देवी (27) घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर निजी वाहन से घायलों को पीएचसी, फिर जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात चमेली देवी व हृदयानंद साहनी की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सभी के परिजन अस्पताल पहुंचे रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397223
Total Visitors
415
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This