ट्रक ने रौंदा, बाइक सवार एक की मौत, दो गम्भीर
शाहगंज, जौनपुर।
सौरभ आर्य
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार युवती समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
![](https://tahalka24x7.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240522-WA0076-1.jpg)
जानकारी के मुताबिक सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर निवासी विनीत कुमार गौतम (30) पुत्र राजेश गौतम सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कटघरा गांव स्थित अपनी बुआ के घर गया था। उसके साथ उसका दोस्त भूपेन्द्र (25) पुत्र जगन्नाथ निवासी सराय मोहिउद्दीनपुर भी था। वहां से बुआ की लड़की प्रियांजलि (19) को लेकर अपनी दूसरी बुआ के घर खैरुद्दीनपुर गांव में आया गया।
![](https://tahalka24x7.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240531-WA0105.jpg)
रविवार रात की रात एक बाइक पर सवार होकर तीनों घर वापस लौटते रहे थे। ताखा पूरब गांव के पास उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक पर सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया। प्रियांजलि और भूपेन्द्र की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
![](https://tahalka24x7.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG_000000_000000-1.jpg)
मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।