37.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

डीजे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार समेत दो की मौत 

डीजे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार समेत दो की मौत 

सुल्तानपुर।
उपेंद्र सिंह
तहलका 24×7 
            अखण्डनगर थाना क्षेत्र कादीपुर मार्ग स्तिथ गिधौना गांव के पास बीती डीजे बंधी पिकअप ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में पलट गया। घटना में बाइक सवार और डीजे पर बैठे दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नरेंद्र प्रसाद उर्फ छोटे मिश्र (55) निवासी अलीपुर अखंड नगर अखंडनगर थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में निमंत्रण करके देर रात एक बजे बाइक से घर लौट रहे थे। गिधौना गांव के समीप पहुंचे जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार डीजे लगी पिकअप वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिसमें दबकर डीजे पर बैठा आजमगढ़ जनपद के पवई थानान्तर्गत सुम्भाडीह निवासी संजय कुमार (19) गम्भीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पिकअप को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431278
Total Visitors
556
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This