34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

धान के खेत मे अज्ञात युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप

धान के खेत मे अज्ञात युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप

पिंडरा, वाराणसी।
जितेंद्र जायसवाल
तहलका 24×7 
                   हहफूलपुर थाना क्षेत्र के मानापुर गांव के सामने मंगलवार की सायंकाल में एक 22 वर्षीय युवती का शव धान के खेत मे मिला। जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
बताते हैं कि मंगलवार को सायंकाल 5 बजे हाइवे पर खेत मे घास काटने कुछ महिलाएं गई थी उसी समय धान के खेत मे एक युवती जिसका सिर कीचड़ में धंसा हुआ देख महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुचे एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार व एसओ दीपक कुमार ने बारिश के बीच किसी तरह शव को खेत से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी उक्त युवती के शव की पहचान नही हो पाई।
एसीपी प्रतीक कुमार के मुताबिक पीली सलवार सूट पहने युवती सांवली रंग की है और वेशभूषा से गांव की युवती लग रही है। वही एसओ ने बताया कि यह घटना दोपहर के बाद की लग रही है। इसके शिनाख्त में लगे हुए है। ग्रामीणों के मुताबिक शव के औंधे मुंह सिर कीचड़ में होना तथा गले पर काला निशान होना हत्या की तरफ संकेत दे रहा है। एसओ ने बताया कि पीएम और शिनाख्त के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431583
Total Visitors
411
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This