44 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 22 करोड़ का बजट पास 

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 22 करोड़ का बजट पास 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक बुधवार को पालिका की अध्यक्ष रचना सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष में होने वाले विकास कार्यो के लिए 22 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया। बोर्ड की बैठक में उपस्थित सभासदों से इनके क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यो का विवरण मांगा गया।
वार्डों के सभासदों ने नाली, खड़ंजा, सीसी रोड और साफ-सफाई का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया। बैठक में चेयरमैन ने सभासदों की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने किया।अंत में चेयरमैन रचना सिंह और प्रतिनिधि वीरेन्द्र सिंह बंटी ने सहयोग के लिए सभासदों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सभासद सुनील अग्रहरि, अर्पित जायसवाल, शीम प्रकाश अग्रहरि सिंपू, छेदीलाल वर्मा, अखिलेश यादव, संगीता जायसवाल, अबदुल्ला राइन, मनीष जायसवाल, गणेश चौहान, फैजान अहमद, किरन सोनी आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37437864
Total Visitors
504
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर 

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर  शाहगंज, जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7               कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे...

More Articles Like This