36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

नवोदय में हुआ जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन

नवोदय में हुआ जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
              जवाहर नवोंदय विद्यालय गजोखर में मंगलवार को जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं नें प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक अभिवृत्ति को कला-साहित्य द्वारा अभिव्यक्त किया।
चित्र कला और निबंध लेखन के पश्चात् साक्षात्कार के जरिए कुल 30 प्रतिभागियों (15 छात्र और 15 छात्राओं) को चयनित करके वडनगर, गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रेरणा उत्सव के आयोजन में प्रतिभाग के लिए चयन किया गया। जनपद के कुल 37 विद्यालयों से प्रतिभावान विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ  वीणावादिनी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के पूर्व प्राचार्य ने अपने उदबोधन में शुभकामना संदेश देते हुए, प्रेरणा उत्सव के प्रमुख बिदुओं पर प्रकाश डालते हुए इस उत्सव को विद्यार्थी जीवन के लिए प्रकाश स्तम्भ बताया।
पीएन सिंह प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय आयर, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कालेज जंसा, डॉ. जटाशंकर सिंह, प्राचार्य प्रेम बहादुर सिंह इंटर कॉलेज खालिसपुर एवं प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर नागेश कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियो की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37417617
Total Visitors
834
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This