नाली के विवाद में अधिवक्ता की, लाठी-डंडे से किया हमला
गोरखपुर।
तहलका 24×7
बांसगांव नगर पंचायत क्षेत्र में मामूली जल निकासी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। वार्ड नंबर- 9 के निवासी व अधिवक्ता अग्निवेश सिंह को विवाद में पीट-पीटकर मार डाला गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधिवक्ता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मारपीट में उनके भाई नीतीश सिंह एडवोकेट और पिता सुनील सिंह भी गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति का सिर फट गया है।

उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।बताते हैं कि अग्निवेश सिंह की जमीन के रास्ते नाली का पानी निकालने के लिए दूसरे पक्ष के लोगों ने पाइप डालने का प्रयास किया।अग्निवेश सिंह ने इसका विरोध किया।आरोप है कि इसके बाद उन्हें घेर कर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।पिटाई से अग्निवेश सिंह के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं,उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजन इसके बाद शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।घटना की सूचना मिलते ही बांसगांव कस्बे में तनाव फैल गया। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी प्रदीप सिंह और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।यह विवाद लंबे समय से चल रहा था।

स्थानीय लोग बताते हैं कि नाली के पानी को अग्निवेश की जमीन से गुजारने का मुद्दा कई बार उठा, लेकिन कोई हल नहीं निकला।फिलहाल अग्निवेश सिंह को क्षेत्र के लोकप्रिय अधिवक्ता के रुप में जाना जाता था।उनकी मौत से अधिवक्ता संघ में भी आक्रोश है।उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा रहा,पत्नी और छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।भाई नीतीश सिंह ने आक्रोशित लहजे में कहा कि ये हत्या नहीं, सुनियोजित हत्याकांड है। आरोपी पक्ष ने पहले से प्लॉनिंग कर रखी थी।भाई को घेरकर बेरहमी से पीटा गया।







