36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

निरंकारी ट्रस्ट के बैनर पर 275  यूनिट रक्त का हुआ दान

निरंकारी ट्रस्ट के बैनर पर 275  यूनिट रक्त का हुआ दान

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
               संत निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को बाबतपुर स्थित संत निरंकारी भवन में मानव एकता दिवस पर  स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें रक्तदाताओं ने 275 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ संत निरंकारी मण्डल के जोनल इंचार्ज सिद्धार्थ शंकर सिंह ने किया।
इस दौरान निरंकारी भवन में रक्तदान देने की होड़ लगी रही। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, शिवप्रसाद मंडलीय अस्पताल व बीएचयू अस्पताल के चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तदान की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान 275 यूनिट रक्त दान में मिला।
व्यवस्था प्रमुख जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे से चले एक बजे तक चले रक्तदान शिविर में कुल 275 यूनिट रक्तदान किया गया। वहीं बहुत से भक्त लाइन में लगे रहे। जिन्हें मौका नही मिल पाया। अंत लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान दो हजार से अधिक भक्तगण उपस्थित रहे और गुरु के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। हजारों की संख्या में उपस्थित अनुयायियों के अनुशासन की चिकित्सकों ने सराहना की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37417072
Total Visitors
964
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This