26.7 C
Delhi
Sunday, July 7, 2024

निरंकारी भवन पर लगाए गए पांच दर्जन पौधे 

निरंकारी भवन पर लगाए गए पांच दर्जन पौधे 

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
              पिलकिछा दौलतपुर गांव स्थित संत  निरंकारी भवन पर  मंगलवार को पांच दर्जन विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। निरंकारी मिशन के जोनल प्रभारी अशोक सचदेवा ने पौधरोपण करते हुए इनकी महत्ता पर प्रकाश डाला।वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आदि काल से वृक्षों को सजीव माना जाता रहा है। सनातन धर्म में तो पौधों में ईश्वर का वास माना गया है।
हरा भरा पेड़ काटना घोर पाप करने के बराबर कहा गया है। हमारे धर्म में वृक्ष को इतना महान क्यों बताया गया है, उसे आज विज्ञान साबित करके दिखा रहा है। कहा धरती पर यदि वृक्ष नहीं तो जीवन असंभव है। इस वर्ष पड़ी प्रचंड गर्मी हमें पेड़ों की कमी का एहसास करा दिया है। यही हाल रहा तो आने वाले समय में पारा पचास के पार पहुंच जायेगा।
उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति आने के पूर्व ही हम सभी को चेतना होगा। अधिकाधिक वृक्ष तैयार कर मानव और जीव जंतुओं के जीवन की रक्षा करनी होगी। व्यक्ति का यह सबसे बड़ा धर्म और उत्तम कर्तव्य होगा। इस लिए प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पांच पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा करते हुए बड़े वृक्ष के रुप में विकसित कर लें तो प्रकृति के ताप से आसानी से बचा जा सकता है।
जोनल प्रभारी ने आम, नीम,बरगद, पीपल, जामुन, बेल, अमरूद आदि के पौधे लगाए।कृष्णा प्रसाद श्रीवास्तव मुखी, सत्यनारायण यादव, दीनानाथ, राकेश, सोचन राम आदि पौधरोपण में सामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आकाशीय बिजली ने ली युवक और किशोर की जान

आकाशीय बिजली ने ली युवक और किशोर की जान शाहगंज, जौनपुर।.                   ...

More Articles Like This