18.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

परिवार के पांच लोगों की हत्या, अधजले शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार 

परिवार के पांच लोगों की हत्या, अधजले शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अंबाला।  
तहलका 24×7 
             हरियाणा के अंबाला से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के एक रिटायर्ड फौजी ने अपने ही भाई के पूरे परिवार को खत्म कर दिया। खबर है कि रिटायर्ड फौजी ने तेजधार हथियार से हमला कर भाई समेत पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, मरने वालों में आरोपी की मां सरोपी देवी (65), उसका भाई हरीश कुमार (35), भाई की पत्नी सोनिया (32) और उनके 2 बच्चे बेटी यशिका (7) व 6 माह का बेटा मयंक शामिल है। आरोपी ने सभी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। सूचना के मुताबिक रिटायर्ड फौजी भूषण कुमार ने वारदात को अंजाम देने के बाद रात को ही शवों को जलाने का भी प्रयास किया।
वारदात का कारण दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलने के बाद एसपी सुरेंद्र कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने अधजले शवों को अंबाला कैंट अस्पताल भेजवाया। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
एसपी सुरेन्द्र भौरिया ने बताया कि मुख्य आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जमीन से लगे रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This