34.1 C
Delhi
Wednesday, May 22, 2024

पांच पैरों वाले नवजात बछड़े की आंत का हुआ सफल आपरेशन

पांच पैरों वाले नवजात बछड़े की आंत का हुआ सफल आपरेशन

# बछड़े को नंदी मानकर पशुपालक ने जताई आस्था

सुइथाकला, जौनपुर। 
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के सुइथाकला गांव निवासी पशुपालक के यहां पांच पैर वाला नवजात बछड़ा आस्था का विषय बना हुआ है। बछड़े को नंदी का स्वरूप मानकर पशुपालक जहां आस्था जता रहा है, वहीं गर्भ से ही बड़ी आंत के बाहर आने से पशुपालक हैरान व परेशान था। लोगों के सुझाव पर वह अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल के संपर्क में आया। डा. पालीवाल ने गुरुवार को सर्जरी कर बछड़े और पशुपालक को राहत पहुंचाई।
चिकित्सक द्वारा पीठ से लटक रहे पांचवें पैर को सर्जरी के माध्यम से ठीक करने का परामर्श दिया गया तो पशु पालक ने बछड़े को नंदी महाराज का मान देकर आस्था दिखाई। फिलहाल सर्जरी के बाद बछड़े को स्वस्थ बताया जा रहा है। पांच पैर वाला बछड़ा पशु पालक की आस्था को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37455449
Total Visitors
672
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी नई दिल्ली।  तहलका 24x7       ...

More Articles Like This