23.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

पिता को आई एम सॉरी का मैसेज भेज महिला 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान

पिता को आई एम सॉरी का मैसेज भेज महिला 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान

इंदौर। 
तहलका 24×7
               शहर में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित बीसीएम हाइट्स की आठवीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। उसने आखिरी मैसेज अपने पिता को किया, जिसमें लिखा कि आय एम सॉरी। पुलिस के मुताबिक सुरभि (37) पुत्री अशोक कुमार जैन निवासी अनूप नगर ने दोपहर करीब 3 बजे आत्महत्या कर ली।
मृतका टीसीएस कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। साथ ही वह मानसिक रोग से ग्रसित बताई जा रही है। जिसका इलाज भी चल रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में पिता ने बताया कि उसने अपने सभी जेवरात भी मुझे दे दिए थे। संभवत अपनी इन्हीं समस्या से परेशान होकर ही उसने यह कदम उठाया होगा।
पुलिस ने बताया कि जिस बिल्डिंग से कूदकर उसने आत्महत्या की है, यहां आगे कमर्शियल है। वह पीछे की तरफ गई और उसने अपनी कार पार्क की। वहां से वह लिफ्ट से ऊपर गई और कूदकर आत्महत्या कर ली।
यह भी जानकारी सामने आई है कि उसका पति से भी तलाक हो गया था, जिसके चलते वह अपने पिता के घर ही रहती थी।बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थी। उसका इलाज भी चल रहा था। वह डिप्रेशन से बाहर ही नहीं निकल पा रही थी, इसलिए वह अकेले ही रहना अधिक पसंद करती थी। पुलिस ने मोबाइल की भी जांच की, लेकिन उसमें कोई कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This