पुत्र प्राप्ति के लिए पति ने रचाई दूसरी शादी,पहली पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
सौरइयांपट्टी गांव निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति के खिलाफ चोरी से दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पत्नी का आरोप है कि पुत्रोत्पत्ति न होने पर पति ने चोरी से दूसरा विवाह कर लिया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया।

विवाहिता ज्योती देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह लगभग 18 वर्ष पूर्व दिनेश गौतम पुत्र राजेन्द्र प्रसाद के साथ हुआ था। तब से हमारा पारिवारिक संबंध अच्छा चल रहा था, लेकिन कोई बच्चा नहीं हुआ। आरोप है कि इसी को लेकर मेरे पति ने चोरी से दूसरा विवाह कर लिया। शक होने पर जब छानबीन शुरु की तो पूरा मामला उजागर हुआ।

आरोप है कि गत 18 दिसंबर को पति से बातचीत कर विरोध करने लगी तो पति ने मारपीट शुरु कर दी। लात घूंसो और डंडे से मारकर घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि मायके या पुलिस को सूचना देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी गई। आरोप के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की।








