40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

पुलिस ने आठ अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आठ अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

# तीन वाहन से 30 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

बलिया।
तहलका 24×7 
            एसओजी और चितबड़ागांव पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए रामपुर चित से 8 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 3 वाहनों से 30 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब को भरौली के रास्ते तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी चितबड़ागांव राम सजन नागर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि तीन चार पहिया वाहनों से अवैध शराब तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसओजी और स्थानीय पुलिस टीम ने नरही मोड़ तिराहे के आगे रामपुर चित में चेकिंग शुरू की। इस दौरान 2 पिकअप और एक स्कॉर्पियो से कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 30 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस को अंदेशा है कि बरामद वाहन भी चोरी के हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सभी बिहार के रहने वाले हैं। एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409214
Total Visitors
381
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This