28.1 C
Delhi
Tuesday, March 3, 2026

प्रबंध समिति के अध्यक्ष का निधन, शोक सभा का आयोजन

प्रबंध समिति के अध्यक्ष का निधन, शोक सभा का आयोजन

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7
              शिक्षा क्षेत्र के शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारी जहांगीर पट्टी प्रबंध समिति के अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी का बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया। इस बात की जानकारी होते ही परिजनों व शुभचिंतकों समेत विद्यालय परिवार शोकाकुल हो गया।सभी ने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
क्षेत्र के चिलबिली हसनपुर गांव निवासी 95 वर्षीय श्री तिवारी काफी लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की पर प्रबंधक वंश गोपाल त्रिपाठी के निर्देशन में प्रधानाध्यापक महेश दूबे की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में अपने सम्बोधन के दौरान प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने श्री तिवारी को कर्मठी और मृदुभाषी बताया।
तत्पश्चात  मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई।इस दौरान शिक्षक हरिप्रकाश शुक्ल, दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी, राजेश चौबे, परिचारक राम सजीवन मौर्य समेत विद्यालय की छात्र छात्राएं और रसोईएं मौजूद रहीं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This