प्रयागराज : बच्चों को खिलौने वितरण कर डॉ रश्मि ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
प्रयागराज।
तहलका 24×7
सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष पर जरूरत मंद बच्चो को कई प्रकार के खेल की सामग्री का वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान की अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि शुक्ला ने कहा कि बच्चों का सम्पूर्ण विकास होने के लिए खेलकूद बहुत ही आवश्यक है। हर माता पिता को चाहिए कि अपने बच्चे को खेल का समय दें प्रोत्साहित करें। यथा संभव कोशिश करे कि खेल का समय और खेल की सामग्री भी दें। खेलने से स्वास्थ्य लाभ होता है, मन हर्षित होता है।









