प्रयागराज : सॉल्वर गिरोह के सरगना सहित 16 लोगों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
# एसटीएफ की ताबड़तोड़ बड़ी कार्रवाई, व्हाट्सएप पर टीईटी का सॉल्व पेपर भी बरामद
प्रयागराज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रयागराज एसटीएफ ने नकल कराने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कारवाई की है। एसटीएफ ने रविवार को जिले के विभिन्न केंद्रों नैनी, झूंसी और जॉर्ज टाउन इलाके में छापामारी कर गिरोह के सरगना सहायक शिक्षक समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है इनमें शिक्षक समेत अभ्यर्थी शामिल है।सीओ एसटीएफ नवेंदु कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज की एसटीएफ टीम ने नैनी इलाके में छापेमारी कर गिरोह के सरगना राजेंद्र पटेल व नीरज शुक्ला प्रतापगढ़ को और बिहार के सनी सिंह, टिंकू कुमार, शीतल कुमार, धनंजय कुमार, कुनैन राजा और शिवदयाल को गिरफ्तार किया।









